पशु चिकित्सक के पुत्र ने एक महिला के घर में लगाई फांसी…

अम्बिकापुर  गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्थित अटल-आवास के एक मकान में एक युवक फांसी पर लटका मिला.. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और शव का पंचनामा बनाकर मार्ग कायम कर लिया है.. इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया की अटल आवास में शकुन्तला सिंह के मकान में युवक अमितेश सिंह ने फांसी लगाई है.. आस पास के लोगो ने पुलिस को बताया की मृतक का शकुन्तला सिंह से सम्बन्ध था और वह अत्यधिक शराब सेवन भी करता था लिहाजा दोनों के आपसी विवाद के कारण ही हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है.. वही पुलिस ने बताया की मृतक मैनपाट के पशु चिकित्सक डॉ राजेन्द्र सिंह का बेटा है… फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…

बहरहाल पड़ोसियों के बयान के मुताबिक़ मामला प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का प्रतीत हो रहा है.. मृतक अक्सर शकुन्तला के घर आया जाया करता था और उसी के घर में युवक ने फांसी लगा कर खुदखुसी भी की है.. जाहिर है युवक की मौत कई सवाल खड़े कर रही है.. फिलहाल इस मामले में स्पष्ट रूप से पुलिस जांच के बाद ही बात सामने आ सकेगी..