अहमदाबाद पर बारिश की कहर…

अहमदाबाद(खबरपथ)  भारी बारिश के कारण गुजरात के कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बीते 6 घंटे से अहमदाबाद और आस पास के क्षेत्र भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुका है। शहर के पूर्वी क्षेत्र मे के हालात सबसे खराब हो गए है।  बीती रात हुई लगातार बारिश से शहर के रिहासयी क्षेत्रो तक मे पानी लबालब भर गया है। सभी इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है। भ बारिश के कहर के कारण शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों को सुरक्षा कारणो से आज बंद कर दिया गया है।

Random Image

अहमदाबाद मे ही नही गुजरात प्रदेश के अन्य हिस्से,,, सूरत, बडोदरा,  और नर्मदा जिले के साथ ही दो तीन और क्षेत्रो में भी बाढ़ जैसे हालात जन्म ले रहे हैं। हांलाकि बाढ के खतरे के मद्देनज़र अग्निशामक  और एनडीआरएफ की टीम जगह जगह तैनात की गई है। प्रशासन ने लोगों से कहा कि ज्यादा जरुररत हो तो तभी घर से निकले। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इतना ही नही बारिश का असर मुंबई अहमदाबाद रेल यातायात पर भी पड सकता है। ट्रेनें या तो रद्द कर दी जा रही हैं या अनिश्चित कालीन देरी से आने की संभावनाएं जताई जा रही है।