कोरबा। जब शासन-प्रशासन की फाइलें धूल फांकने लगें और जनप्रतिनिधियों के वादे सिर्फ चुनावी शोर बनकर रह जाएं, तो आम आदमी को अपनी राह खुद बनानी पड़ती है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मुढ़धोवा गांव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। प्रशासन से गुहार लगाते-लगाते थक चुके आदिवासी ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही बीड़ा उठाया और आपस में 20 हजार रुपये का चंदा इकट्ठा कर नागमाडा नाले पर 8 मीटर लंबी लकड़ी की पुलिया तैयार कर ली। ग्रामीणों की यह एकजुटता उनके आवागमन के लिए जितनी बड़ी राहत है, सिस्टम की कार्यशैली पर उतना ही करारा तमाचा भी।
परसाखोला नाले से तीन तरफ से घिरा मुढ़धोवा गांव बारिश के दिनों में पूरी तरह टापू बन जाता है। गांव की इस भौगोलिक स्थिति और पुल के अभाव ने यहां के लोगों की जिंदगी को बदतर बना दिया है। बरसात के मौसम में न तो बच्चे स्कूल जा पाते हैं और न ही किसी आपात स्थिति में एम्बुलेंस गांव तक पहुंच पाती है। समय पर इलाज न मिलने के कारण अब तक गांव के 7 से 8 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।इस बदहाली का सबसे दर्दनाक असर गांव के भविष्य पर पड़ा है। मुढ़धोवा की गलियों में अब बच्चों की किलकारियां कम ही सुनाई देती हैं। बेहतर पढ़ाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की तलाश में माता-पिता अपने जिगर के टुकड़ों को गांव से दूर हॉस्टल में रखने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दर्द है कि चुनाव के वक्त हर प्रत्याशी को उनकी यह समस्या बड़ी गंभीरता से नजर आती है, लेकिन जीत का सेहरा बंधते ही यह मुद्दा उनके जेहन से पूरी तरह गायब हो जाता है।
इस बदहाली का सबसे दर्दनाक असर गांव के भविष्य पर पड़ा है। मुढ़धोवा की गलियों में अब बच्चों की किलकारियां कम ही सुनाई देती हैं। बेहतर पढ़ाई, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की तलाश में माता-पिता अपने जिगर के टुकड़ों को गांव से दूर हॉस्टल में रखने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दर्द है कि चुनाव के वक्त हर प्रत्याशी को उनकी यह समस्या बड़ी गंभीरता से नजर आती है, लेकिन जीत का सेहरा बंधते ही यह मुद्दा उनके जेहन से पूरी तरह गायब हो जाता है।अस्थायी रूप से लकड़ी का पुल बनाकर ग्रामीणों ने फिलहाल अपनी मुश्किलें तो कुछ कम कर ली हैं, लेकिन उन्हें अब भी एक पक्के और स्थायी पुल का इंतजार है। हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले में संबंधित अधिकारी से बात की गई, तो वे वर्षों से की जा रही इस शिकायत से ही अनजान नजर आए। हालांकि, अब अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन की नींद वाकई टूटती है और गांव को स्थायी पुल नसीब होता है, या फिर मुढ़धोवा के ग्रामीणों को आगे भी अपने हक की बुनियादी सुविधाओं के लिए खुद ही जुगाड़ करना पड़ेगा।
अस्थायी रूप से लकड़ी का पुल बनाकर ग्रामीणों ने फिलहाल अपनी मुश्किलें तो कुछ कम कर ली हैं, लेकिन उन्हें अब भी एक पक्के और स्थायी पुल का इंतजार है। हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले में संबंधित अधिकारी से बात की गई, तो वे वर्षों से की जा रही इस शिकायत से ही अनजान नजर आए। हालांकि, अब अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। अब देखना यह है कि प्रशासन की नींद वाकई टूटती है और गांव को स्थायी पुल नसीब होता है, या फिर मुढ़धोवा के ग्रामीणों को आगे भी अपने हक की बुनियादी सुविधाओं के लिए खुद ही जुगाड़ करना पड़ेगा।
