जशपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव जशपुर स्थित सोगड़ा अघोर आश्रम पहुंचे। दोनों नेताओं ने आश्रम में गुरु पद संभव राम जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सिंहदेव ने इस पवित्र स्थल पर मां सर्वेश्वरी की कृपा और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करने की बात कही। ये सभी बाते टी एस सिंहदेव ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके लिखी है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर आश्रम प्रवास की तस्वीरें साझा करते हुए इसे आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद से जुड़ा अनुभव बताया।
