कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी मंडल अंतर्गत खदौरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भाजपा नेता की जान चली गई। खदौरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक टिपर ट्रक ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बचरा पोड़ी निवासी सुरेश कुमार सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भाजपा के बचरा पोड़ी मंडल में महामंत्री के पद पर सक्रिय थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टिपर को जब्त कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नेता की अचानक हुई असामयिक मृत्यु से उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच गहरा शोक व्याप्त है।
