जशपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने एक आदेश जारी कर दो निरीक्षक, एक उप-निरीक्षक और चार सहायक उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत जिले के दो महत्वपूर्ण थानों फरसाबहार और सन्ना के प्रभारियों को भी बदला गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सन्ना थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कौशिक को अब फरसाबहार थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि फरसाबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम को वहां से हटाकर रक्षित केंद्र जशपुर भेजा गया है। वहीं, रक्षित केंद्र में पदस्थ उप-निरीक्षक आभाष मिंज को सन्ना थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही चार सहायक उप-निरीक्षकों (ASI) की नई पदस्थापना की गई है। सहायक उप-निरीक्षक बिरद साय पैकरा को रक्षित केंद्र से बगीचा थाना, शांति प्रसाद टोप्पो को मनोरा चौकी से पत्थलगांव थाना और सामुदान टोप्पो को दुलदुला थाने से मनोरा चौकी पदस्थ किया गया है। वहीं, रक्षित केंद्र जशपुर से सहायक उप-निरीक्षक हीरालाल यादव को पुलिस कार्यालय जशपुर स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (DCRB) शाखा का नया प्रभारी बनाया गया है।
