बलरामपुर..एनएच 343 के किनारे सरकारी साइन बोर्ड को गैस कटर से काट कर अन्यत्र ले जाने का मामला सामने आया है..इस मामले में ग्रामीण युवाओं ने स्थानीय भाजपा नेता संतोष केशरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ..पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है..लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े नेता पर पुलिस कार्यवाही करने के लिये शायद सोंच रही है..ऐसा इसलिए क्योंकि युवकों ने तत्काल पुलिस से इस संबंध में लिखित शिकायत की थी..बावजूद इसके चौकी प्रभारी ने लिखित शिकायत को अपने पास रख ली!.और आवेदकों को चलता कर दिया!.
बता दे की तातापानी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर लुरघुट्टा चौक के पास सिंचाई विभाग का साइन बोर्ड लगा हुआ था..जिसमें जलाशय की जानकारी अंकित थी..और निर्माणाधीन एनएच 343 का कार्य प्रगति पर होने से साइन बोर्ड को कंट्रक्शन कंपनी ने निकालकर साइड में रख दिया था..लोहे के एंगल से बने साइन बोर्ड को कल स्थानीय भाजपा नेता संतोष केशरी व अन्य लोगों के द्वारा गैस कटर मशीन से काटा जा रहा था..जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ..बावजूद इसके पड़ोस की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही..और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की!..
इधर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है ,की साइन बोर्ड के एंगल काटने की जानकारी सोशल मीडिया जरिए मिली..साइन बोर्ड शासकीय संपत्ति है..जिसको लेकर अब सिंचाई विभाग भी पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत करने के मूड में है!.
हैरानी की बात तो यह है..की पुलिस चौकी के पास से ही दिनदहाड़े साइन बोर्ड के एंगल अनाधिकृत रूप से काटे जा रहे थे..और पुलिस ने किसी प्रकार की रोक टोक नहीं की..उल्टे शिकायत मिलने के बाद चौकी प्रभारी शिकायती पत्र अपने पास रख लिये..अब भला पुलिस की नजरों के सामने से सरकारी संपत्ति ओझल हो जाये,और पुलिस शिकायत मिलने के बाद भी कार्यवाही ना करे यह समझ से परे है!.
बहरहाल मामले की जानकारी मिलते ही एसपी वैभव बैंकर ने कार्यवाही की बात कही है!.
