बलरामपुर। जिले में प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुँवर धाम में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान चलगली थाना क्षेत्र के कछिया निवासी विमलेश वर्मा के रूप में हुई है, जो धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले बकरों के मांस काटने का काम करता था।
परिजनों के मुताबिक विमलेश पिछले दो दिनों से लापता था, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल पहले ही धाम आए श्रद्धालुओं के पास से बरामद हो चुकी थी। जिसने इस पूरे मामले को बेहद रहस्यमयी बना दिया था। इसी बीच शनिवार को धाम के पास एक नाले में विमलेश का शव तैरता हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहां एक तरफ पुलिस मौत के असली कारणों की तफ्तीश में जुटी है, वहीं मृतक के चाचा संतकल्प सहित परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
