बलरामपुर.. जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ.. देर रात भारी बारिश के बीच ग्राम रेवतपुर के नवापारा में हाथी के हमले से ग्रामीण बालम साय मौत हो गई..
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 4 हाथियों का दल रेवतपुर इलाके में विचरण कर रहा था.. इसी दौरान एक हाथी ने बालम साय के घर को पीछे की तरफ से तोड़ना शुरू कर दिया..इधर अपनी जान बचाने के लिए बालम साय घर से बाहर निकलकर भागने लगा..इसी दौरान पीछे से आए हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और कुचल दिया..जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई..वही घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है..बताया जा रहा है कि 4 हाथियों का दल अभी भी आसपास के इलाके में विचरण कर रहा है..
वही सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है..वन विभाग ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है।
