बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 (NH-343) पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ अधौरा स्थित आकाश एग्रो के सामने गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित हाईवा पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पर लदी गिट्टी के नीचे दबने से मौके पर ही चार बेजुबान गायों की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, सड़क किनारे बने एक मकान में सो रहे दो लोग मलबे और गिट्टी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला। वे तुरंत अस्पताल पहुँचीन और घायल ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को घायलों के बेहतर और समुचित इलाज के सख्त निर्देश दिए।
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला। वे तुरंत अस्पताल पहुँचीन और घायल ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को घायलों के बेहतर और समुचित इलाज के सख्त निर्देश दिए।अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कलेक्टर सीधे हादसे वाली जगह (घटनास्थल) पहुँची, जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव वित्तीय और व्यावहारिक सहायता उपलब्ध कराने का पूरा भरोसा दिलाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद कलेक्टर सीधे हादसे वाली जगह (घटनास्थल) पहुँची, जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव वित्तीय और व्यावहारिक सहायता उपलब्ध कराने का पूरा भरोसा दिलाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
