अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर शहर से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के गले समेत शरीर पर तीन गंभीर वार किए हैं, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
घटना के तुरंत बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहाँ उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इधर वारदात की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि, नाबालिग ने इस खूनी वारदात को अंजाम क्यों दिया, इसके कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही विवाद की वजह सामने आने की उम्मीद है।
