जांजगीर-चांपा। शहर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निदान और आगामी कार्ययोजना को लेकर केरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास शहर ब्लॉक कांग्रेस जांजगीर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आम जनता को हो रही परेशानियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जल्द ही संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और उनसे त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेसी नेताओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते इन मांगों को पूरा नहीं किया, तो जनता के हित में सरकार के खिलाफ उग्र जन-आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक को मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, बैठक प्रभारी घासीराम चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास राठौर, अनिल राठौर, प्रीतम कश्यप और रामधन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रामशरण कहरा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ नेता अजीत सिंह राणा ने किया। बैठक में संतोष भोपालपुरिया, रवि राठौर, लाला अनिरुद्ध राठौर, छतराम, शेषनाथ टंडन, अनिल चौरसिया, किरण यादव, राजा सिद्दीकी, बसंत अग्रवाल, बेदी यादव, रविशंकर सूर्यवंशी, महेश खरे, कमल सांडेय, पारस राठौर, लच्छी लेदर, वीरेंद्र कश्यप और मिथुन राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
