बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से निगम का ‘कब्जा हटाओ अभियान’ तेजी से जारी है।
इसी कड़ी में आज अशोक नगर इलाके में बिजली ऑफिस के ठीक सामने सालों से बने अवैध मकानों और दुकानों पर निगम का बुलडोजर चला। ये निर्माण सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए थे, जिसके कारण लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा था।
स्थानीय प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि शहर के विकास और सुगम यातायात की राह में आने वाले हर अवैध निर्माण को आने वाले दिनों में भी इसी तरह हटाया जाएगा।
