बलरामपुर. सामरी विधायक उदेश्वरी पैंकरा ने आज एसडीएम और तहसील कार्यालय पहुंचकर स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने तहसीलदार को फटकार भी लगाई. वही कलेक्टर को विधायक ने राजपुर एसडीएम को 24 घंटे के भीतर हटाने को कहा. इसके साथ ही भाजपा की महिला विधायक ने एसडीएम को नहीं हटाए जाने पर कल से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.
दरअसल, भाजपा विधायक उदेश्वरी पैंकरा अपने समर्थकों के साथ राजपुर में महाविद्यालय भवन के भूमिपूजन के कार्यक्रम में पहुंची थी. जहां प्रशासनिक अधिकारी मौके से नदारद रहे. जिसके बाद मौके से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर विधायक उदेश्वरी पैंकरा ने तहसीलदार को फटकार लगाते हुए. कलेक्टर से इस मामले को लेकर दूरभाष से चर्चा करते हुए कहा की..एसडीएम राजपुर को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए. इधर विधायक समर्थक एसडीएम के विरुद्ध नारेबाजी भी करते दिखे.
बहरहाल अपनी ही सरकार में सरकारी नुमाइंदों के प्रति उठ रहे विरोध के ये स्वर यह बताते है की. स्थानीय प्रशासन का विधायक के साथ तालमेल कैसा है. और गौर करने वाली बात है कि एक एसडीएम को हटाने महिला विधायक ने प्रदर्शन तक करने की चेतावनी दे दी है. ऐसे में विष्णु का सुशासन कैसे जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचा पाती है यह देखने वाली बात है.
