बलरामपुर..यात्री बस ऑपरेटरों की मनमानी को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद एसपी वैभव बैंकर के निर्देश और एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन व जिला परिवहन अधिकारी यशवंत यादव की टीमों ने एनएच 343 पर 23 यात्री बसों की जांच की..इस दौरान संयुक्त टीम ने 12 यात्री बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की है..
बता दे की बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाली एनएच 343 पर रोजाना सैकड़ों यात्री बसों का परिचालन होता है..जो छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच परिचालित की जाती है..वही बस ऑपरेटरों की मनमानी की मिल रही शिकायतों के बाद संयुक्त टीम ने यात्री बसों की जांच की है..और जांच के दौरान 12 यात्री बसों पर परमिट नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने तथा यातयात नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है..इसके साथ ही बस चालकों को बसों में आवश्यक वैद्य दस्तावेज रखने के निर्देश दिये गये है!.
छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच चलने वाली यात्री बसों में यात्री किराया और निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को ढोने,यात्रियों से दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिलती रही है..जिसके बाद यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने कार्यवाही की है..स्थानीय पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है..इधर बस चालकों और परिचालकों को निर्धारित गणवेश धारण करने के भी निर्देश दिये गये है!.
