सूरजपुर. जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में जंगल के अंदर जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में दर्जन से अधिक लोग खुलेआम जुआ खेलते नजर आ रहे थे, जिसे कुमेली जंगल का बताया जा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए सख्त कदम उठाए हैं.
इस पूरे मामले में रामानुजनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है, वहीं आरक्षक पंकज सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है. सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने स्पष्ट संदेश देते हुए यह कार्रवाई की है कि कानून व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
