Aaj Ka Rashifal, 18 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। वहीं शिव योग आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। साथ ही शतभिषा नक्षत्र आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज पंचक भी है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए करियर और धन के मामलों में खास साबित हो सकता है।
आज विशेष रूप से मिथुन और मकर राशि वालों के लिए करियर में बड़ा बदलाव, प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग।
मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर आप थोड़े असमंजस में रह सकते हैं। हालांकि आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी और आप नई योजनाएं बना सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन उपयोगी रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा कोई फॉर्म भरने का मन बन सकता है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बनेगा और दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं।
वृष राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद से काम आसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। महिलाएं आज शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिससे भविष्य में फायदा होगा। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम के संकेत हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नई ताजगी महसूस होगी और पुराने कामों से लाभ मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोग जनसंपर्क बढ़ा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। आज पदोन्नति के संकेत हैं, साथ ही सैलरी में इंक्रीमेंट भी संभव है।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ शादी की बात पक्की हो सकती है। दोस्तों के साथ मूवी या घूमने का प्लान बनेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, कॉलेज प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
आज आपका दिन ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बाजार जाते समय जरूरत की लिस्ट बनाकर जाना फायदेमंद रहेगा। छात्रों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, खासकर नए कॉलेज में एडमिशन से जुड़े मामलों में। परिवार के साथ किसी ट्रिप का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलती रहेगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आप कुछ नया करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं और काम में सफलता मिलेगी। शाम का समय बच्चों के साथ बिताकर राहत महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। योग और स्वास्थ्य से जुड़ी आदतें आपको फायदा देंगी। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे।
तुला राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। बिना वजह किसी पर गुस्सा न करें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। किसी करीबी से धन लाभ के योग हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। घर और काम के बीच संतुलन बना रहेगा। नकारात्मक सोच आज खत्म हो सकती है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करने से मन को शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं, जिनमें किस्मत आपका साथ देगी। मेहनत और सकारात्मक सोच से आप कठिन परिस्थितियों को भी पार कर लेंगे। खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा।
धनु राशि
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। लवमेट को कोई खास तोहफा दे सकते हैं। किसी कार्य में आ रही परेशानियां खत्म होंगी और काम समय पर पूरा होगा। समाज में आपकी छवि मजबूत रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिलने के योग हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का मनपसंद जगह ट्रांसफर संभव है। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज करियर में बड़ा बदलाव और नए अवसर मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में नए प्रयोग सफल होंगे। जो भी आप सोचेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना है। पुराने कामों से भी आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेगा।
मीन राशि
आज का दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। कार्यस्थल पर मिले सुझावों और जानकारी का सही इस्तेमाल आपको सफलता दिला सकता है। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। मनोरंजन और यात्रा के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दिन कुल मिलाकर लाभदायक रहेगा।
(डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय (करियर, निवेश, विवाह, स्वास्थ्य आदि) से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। वेबसाइट/लेखक इस जानकारी की पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं देता।)
