भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भौंरी इलाके में सोमवार रात एक शादी के रिसेप्शन के दौरान हादसे ने खुशियों को डरावने पल में बदल दिया. होटल प्ले एंड रिसोर्ट में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग फैल गई. धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आग की लपटें करीब 50 फीट तक उठती देखी गईं.
मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब होटल परिसर में शादी का रिसेप्शन चल रहा था. अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और पास रखे गैस सिलेंडर ने आग की चपेट में आने से जोरदार धमाका कर दिया. इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मेहमानों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया.
इसे भी पढ़ें –
महाशिवरात्रि पर 272 भटके पुनः अपने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े
सौभाग्य से जिस जगह सिलेंडर फटा, वहां उस समय कोई मौजूद नहीं था. वहीं, कुछ देर पहले तक गाड़ियों के खड़े होने की बात सामने आई है. अगर धमाका उस समय हुआ होता तो जनहानि अपरिहार्य थी. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया.
इसे भी पढ़ें –
Balrampur News: SDM समेत 4 गिरफ्तार, अवैध बॉक्साइट उत्खनन कार्रवाई के दौरान मारपीट, जानिए पूरा मामला
दमकल की टीमों ने गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ से पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया. जेसीबी की मदद से जले हुए सामान को हटाया गया और क्षतिग्रस्त हिस्सों को सुरक्षित किया गया. देर रात तक धुआं उठता रहा, जिससे एहतियातन दमकल वाहन मौके पर बने रहे. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.
