रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के मौके पर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं, जबकि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी.
इसे भी पढ़ें –
महाशिवरात्रि पर 272 भटके पुनः अपने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा का समय जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है. उन्होंने बच्चों को समझाया कि परीक्षा के दौरान उत्साह के साथ थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा, “परीक्षाओं का समय आ गया है. मैं जानता हूं कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी. लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए, आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं. डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है. इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें.”
इसे भी पढ़ें –
Balrampur News: SDM समेत 4 गिरफ्तार, अवैध बॉक्साइट उत्खनन कार्रवाई के दौरान मारपीट, जानिए पूरा मामला
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएं, समय का संतुलन बनाए रखें, पर्याप्त नींद लें और पौष्टिक भोजन करें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें.
