Aaj Ka Rashifal, 17 February 2026: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से कई राशियों के लिए लाभकारी संकेत मिल रहे हैं. आज स्नान-दान, श्राद्ध आदि की अमावस्या है और परिघ योग रात 12:29 तक रहेगा. धनिष्ठा नक्षत्र आज रात 9:16 तक रहेगा. इसके साथ ही पंचक प्रारंभ हो रहा है और कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग.
मेष
आज आपका दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. लोगों का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. ऑफिस का काम आज सुचारू रूप से होगा. जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे और शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है, जिससे धन-संपत्ति में वृद्धि होगी.
वृष
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और खुशियों में इजाफा होगा. बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा लाभदायक रहेगी. ऑफिस में जिम्मेदारी वाले कामों से फायदा होगा. आर्ट्स और ग्राफिक डिज़ाइन के छात्रों के लिए दिन शुभ है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और परिवार का माहौल सुखद रहेगा.
इसे भी पढ़ें –
Balrampur News: SDM समेत 4 गिरफ्तार, अवैध बॉक्साइट उत्खनन कार्रवाई के दौरान मारपीट, जानिए पूरा मामला
Chhattisgarh News: स्वास्थ्य व्यवस्था पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, इलाज के अभाव में युवक की मौत के बाद स्टेट हाईवे जाम
मिथुन
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाकर आप नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं. संतान के करियर से जुड़ी समस्याओं को अनुभवी की मदद से सुलझा पाएंगे. लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है. जोखिम भरे कामों से दूर रहें और काम में जल्दबाजी या गुस्सा न दिखाएँ.
कर्क
बिजनेस और आर्थिक मामलों में गंभीरता से काम करने का दिन है. निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लाभदायक रहेगी. पारिवारिक माहौल बनाए रखने में आपकी भूमिका अहम होगी. स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया में समय न गंवाते हुए मेहनत जारी रखनी चाहिए, सफलता जल्दी मिलेगी.
सिंह
कार्यक्षेत्र में सहयोग और दोस्ताना व्यवहार आपका काम आसान बनाएगा. महिलाएं बिजनेस में सक्रिय रहेंगी और धनलाभ होगा. घर का माहौल सुखद रहेगा. सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी. अपने लिए भी समय निकालें.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: वाटरफॉल में डूबा CISF सब-इंस्पेक्टर, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
कन्या
आज प्रैक्टिकल सोच और संतुलित रवैया लाभकारी रहेगा. एकांत या धार्मिक स्थल पर समय बिताना अच्छा रहेगा. माता जी से भविष्य को लेकर चर्चा होगी. लवमेट घूमने या मूवी प्लान कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है.
तुला
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए शुभ दिन है. गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विरोध का सामना करना पड़ सकता है. रुके हुए कार्यों की शुरुआत होगी और आपके विचारों को सम्मान मिलेगा.
वृश्चिक
दिन खुशियों से भरा रहेगा. ऑफिस में सहयोग मिलेगा और किसी मददगार व्यक्ति से मुलाकात होगी. किसी भी बात पर जल्द प्रतिक्रिया न दें। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें.
धनु
आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का दिन है. पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें. नई जिम्मेदारियों और अवसरों के लिए तैयार रहें. जीवनसाथी से प्रसन्नता मिलेगी.
मकर
दिन नई उमंगों से शुरू होगा. पारिवारिक कामों में सहयोग मिलेगा. निजी समस्याओं को दोस्तों से शेयर करने से बचें. नए व्यवसाय में निवेश से पहले एक्सपर्ट राय लें. छात्रों की मेहनत रंग लाएगी.
कुम्भ
करीबी व्यक्ति से अनबन दूर होगी। रुचियों पर ध्यान देकर संतोष मिलेगा. नए लोगों से जुड़कर कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा. रुके हुए पैसे की वापसी हो सकती है.
मीन
लाभदायक दिन है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं. व्यापार में नए विचार लाभकारी होंगे. ऑफिस में तारीफ मिलेगी और लवमेट के साथ डिनर प्लान अच्छा रहेगा.
(डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आधार पर तैयार किया गया है. व्यक्तिगत जीवन निर्णयों के लिए पूर्णतया व्यक्तिगत विवेक का प्रयोग करें.)
