मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं.
इसे भी पढ़ें –
DA Hike 2026: कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 2% बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी जेब? पूरी गणना सामने
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड को थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है. वहीं निरीक्षक विवेक पाटले को प्रभारी साइबर सेल के साथ-साथ थाना प्रभारी पोड़ी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में नई जिम्मेदारी दी गई है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें –
Budget 2026: गांव-गरीब पर सबसे बड़ा दांव, रोजगार योजना बनी नंबर वन, देखें किसे मिला कितना बजट
