टेक्नोलॉजी डेस्क. स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसकी बैटरी को लेकर की गई छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. ज्यादातर यूजर्स फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज करते हैं और कई लोग तो रातभर चार्जिंग पर लगा छोड़ देते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आदत बैटरी की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. लगातार फुल चार्जिंग से बैटरी जल्दी कमजोर होती है, फोन गर्म हो सकता है और लंबे समय में शॉर्ट सर्किट जैसे जोखिम भी बढ़ जाते हैं.
बैटरी एक्सपर्ट्स स्मार्टफोन यूजर्स को चार्जिंग के 80-20 नियम को अपनाने की सलाह देते हैं. इस नियम के अनुसार फोन की बैटरी को न तो 100 प्रतिशत तक चार्ज करना चाहिए और न ही पूरी तरह डिस्चार्ज होने देना चाहिए. बेहतर यह है कि बैटरी को अधिकतम 80 प्रतिशत तक ही चार्ज किया जाए और जब चार्ज 20 प्रतिशत तक आ जाए तभी फोन को चार्जिंग पर लगाया जाए. इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और उसकी लाइफ लंबे समय तक बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें –
दो दिन में चांदी ₹1.34 लाख लुढ़की, सोना ₹45 हजार टूटा; रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद तेज़ फिसलन
पान मसाला अब सबसे महंगा नशा, 88% टैक्स के बोझ से सरकार को 2026-27 में ₹14 हजार करोड़ की कमाई तय
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग फोन का चार्ज थोड़ा सा भी कम होते ही उसे चार्जर में लगा देते हैं, जबकि कुछ यूजर्स तब तक इंतजार करते हैं जब तक बैटरी पूरी तरह खत्म न हो जाए. दोनों ही आदतें बैटरी के लिए नुकसानदायक हैं. 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज करना और 20 प्रतिशत से नीचे बैटरी गिरने देना, दोनों स्थितियां बैटरी की केमिकल लाइफ को प्रभावित करती हैं. यही वजह है कि टेक एक्सपर्ट्स इस संतुलन को बनाए रखने पर जोर देते हैं.
अच्छी बात यह है कि अब स्मार्टफोन कंपनियां खुद इस नियम को अपनाने के लिए फीचर दे रही हैं. iPhone यूजर्स को Optimized Battery Charging और Charge Limit जैसे ऑप्शन मिलते हैं. इन्हें ऑन करने के बाद फोन 80 प्रतिशत चार्ज होते ही चार्जिंग अपने आप सीमित कर देता है. वहीं Android यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में Battery या Battery and Device Care सेक्शन में जाकर Protect Battery, Charging Optimization या Battery Health जैसे विकल्प चुन सकते हैं और चार्जिंग लिमिट को 80 प्रतिशत पर सेट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें –
अगर आप चाहते हैं कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी लंबे समय तक बेहतर परफॉर्म करे और जल्दी खराब न हो, तो 80-20 चार्जिंग नियम को अपनी आदत में शामिल करना बेहद जरूरी है. थोड़ी-सी सावधानी न सिर्फ बैटरी की उम्र बढ़ाएगी, बल्कि आपके फोन को सुरक्षित भी रखेगी.
