
बलरामपुर। CGTA संगठन ने संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंचल यादव, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला चेरा को विकासखंड रामचंद्रपुर का विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नियुक्ति निवर्तमान विकासखंड अध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा द्वारा पारिवारिक कारणों से संगठनात्मक दायित्व निभाने में असमर्थता व्यक्त किए जाने के बाद की गई। CGTA प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं संभाग प्रभारी के अनुमोदन के उपरांत जिलाध्यक्ष पवन सिंह द्वारा अंचल यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
CGTA संगठन ने नवनियुक्त विकासखंड अध्यक्ष को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को विकासखंड स्तर पर मजबूती मिलेगी और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।




