
Sawan 2025: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। हरियाली से लहराते वातावरण और बारिश की बौछारों के बीच शिवभक्ति का यह महीना सिर्फ अध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि धार्मिक प्रतीकों और संकेतों से भी भरा हुआ होता है। खासकर जब बात नागों की हो, तो सावन और भी रहस्यमय बन जाता है।
कहते हैं कि नाग भगवान शिव के अत्यंत प्रिय हैं, तभी तो वे उन्हें अपने गले में धारण करते हैं। ऐसे में यदि आपको सावन में कहीं सांप दिख जाए, तो यह महज एक संयोग नहीं, बल्कि एक शुभ संकेत माना जाता है।
सावन में सांप दिखना, अचूक शुभ संकेत!
हिंदू धर्म में नागों की पूजा का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। शास्त्रों और पुराणों में उन्हें पवित्र और शक्तिशाली जीव माना गया है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन के महीने में सांप का दिखना इस बात का संकेत है कि भगवान शिव आपसे प्रसन्न हैं। इसका अर्थ है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो सकती हैं।
यदि आप ऐसे किसी दृश्य के साक्षी बनें, तो तुरंत भगवान शिव का स्मरण करें और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
सफेद सांप दिखे? तो समझिए भोलेनाथ ने किया विशेष कृपा!
सफेद सांप सामान्यतः बेहद दुर्लभ होते हैं और अगर ये आपको सावन में दिख जाएं तो ये किसी दैवीय संकेत से कम नहीं। ज्योतिष के अनुसार, सफेद नाग के दर्शन का मतलब होता है कि शिवशंकर आपके साथ हैं और आपके जीवन में शुभ परिवर्तन आने वाला है।
यह इशारा हो सकता है कि आपके रुके हुए काम बनने वाले हैं और कठिन समय समाप्ति की ओर है।
सपने में सांप दिखे तो क्या होता है? जानिए इसका गूढ़ अर्थ
अगर आप सपने में सांप या नाग देखते हैं, तो घबराएं नहीं। ऐसा सपना इस बात का प्रतीक है कि भगवान शिव आपको संकेत दे रहे हैं। यह संकेत हो सकता है कि वो आपके जीवन में आने वाले दुखों को दूर करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह सपना एक आध्यात्मिक संदेश भी हो सकता है, जो आपको शिवभक्ति की ओर ले जाने का निमंत्रण देता है।
— यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय विचारों पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। पाठक अपने विवेक से निर्णय लें।
(नोट: “फटाफट न्यूज” इन तथ्यों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता। यह लेख आम मान्यताओं व ज्योतिषीय व्याख्या के आधार पर प्रस्तुत किया गया है।)