
जांजगीर चांपा। 1962 में भारत चीन युद्ध के दौरान रेजंगला घाटी सीमा पर तैनात 120 अहीर सैनिकों ने 1300 चीनी सैनिकों को मार गिराया था इस युद्ध में 114 अहीर शहीद हुए थे उनकी याद में रेजांगला सीमा पहाड़ी पर अहीर धाम का निर्माण वीर अहीरो की याद में किया गया है जहां की रक्त रंजिश माटी को लेकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर पूरे भारत देश में राष्ट्रीय कलश यात्रा निकाली गई है यह यात्रा 13 अप्रैल को छपरा बिहार से निकलकर 25 मई 2025 को जिला जांजगीर चांपा पहुंची जहां कोरबा रोड उच्च भिठटी चौक पर कोरबा जिला के कलश यात्री ममता यादव छोटे लाल यादव ने कलश को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष गिरधारी यादव को सौपा सैकड़ो की संख्या में पुरुष महिलाओं की उपस्थिति में कलश की पूजा अर्चना श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कलश यात्रा के सहसंयोजक किरण कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव उपस्थित थे पूजा अर्चना के पश्चात कलश यात्रा रैली की शक्ल में चापा नगर रेस्ट हाउस पहुंची जहां पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यदु व कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण कुमार यादव ने की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू यदु राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला यादव महासभा उपस्थित थे वीर अहीर रज राष्ट्रीय कलश यात्रा के श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रदीप यदु राष्ट्रीय संयोजक अहीर रेजिमेंट मांग अभियान समिति ने कहा कि यादव जाति की आन बान शान को गौरवान्वित करने वाला वीर अहीर रज राष्ट्रीय कलश यात्रा भारत के यादव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा श्री यदु ने कहा कि यह यात्रा विशेष कर अहीर रेजिमेंट की मांग और जाति का जनगणना के समर्थन के लिए निकाल गई यात्रा है।श्री यदु ने कहा कि रेजांगला की घाटी पर शहीद होने वाले 114 अहीर शहीदों का खून आज हमें अहीर रेजिमेंट के अधिकार को लेने के लिए पुकार रहा है।
श्री यदु ने कहा कि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारीयो जिसमें मैं भी शामिल था रेजांगला जाकर अहीर वीरों की रक्त रंजित माटी को लेकर पूरे भारत देश में कलश यात्रा निकालने की योजना बनाई थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव कलश यात्रा प्रभारी डी आर यादव ने कहा कि यह कलश यात्रा यादवो में एकता लाने के साथ अहीर रेजिमेंट की मांग को पूरा करने के लिए सशक्त माध्यम बना है इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे है किरण कुमार यादव ने कहा कि यह छोटी बात नहीं हो सकती कि शहीदों के रक्त रंजिश माटी कलश को लेकर कोई जाति संगठन पूरे भारत देश की यात्रा करें किरण कुमार यादव ने कहा कि यह कलश यात्रा अहीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ यादव स्वाभिमान को जगाने वाला यात्रा है विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती मंजू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला यादव महासभा ने कहा कि यादव समाज की उन्नति के लिए महिलाओं का योगदान बहुत जरूरी है सशक्त नारी विकसित समाज का आधार होती है उन्होंने वीर अहीर रज माटी कलश यात्रा मे महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए महिलाओ को यादव समाज की मजबूती के लिए आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा मे जांजगीर चांपा जिले से आए हुए अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला पदाधिकारी एवं यादवो ने बारी-बारी वीर अहीर माटी कलश में श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम का संचालन अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष गिरधारी यादव ने किया आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष आशुतोष गोपाल ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला यादव महासभा के जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव सहित अकलतरा ब्लाक अध्यक्ष बालक राम यादव बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी यादव बमहनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित जवाहर यादव पूर्व सैनिक, रामभरोस यादव छोटे लाल यादव जीवन यादव सरजू यादव डॉ संतोष यादव सुरेश यादव शोभाराम यादव ओमकार यादव प्यारेलाल यादव तुलाराम यादव डकेश्वर यादव टीकम यादव गोविंद यादव प्रेम सागर यादव प्रदीप यादव उमेश यादव गुणेश्वर यादव लक्ष्मण यादव मनीष यादव गोपी यादव पवन यादव रमाकांत यादव सनी यादव मनोज यादव कृपा शंकर यादव छोटू यादव सोनू यादव गोलू यादव सुरेंद्र यादव सियाराम यादव सहित महिला यादव महासभा से मंजू यादव सुभद्रा यादव किरण यादव उमा यादव सुनीता यादव उमेदा यादव कुन्ती यादव प्रियंका यादव शारदा यादव सोना यादव सरिता यादव उमा यादव सरोज यादव जानकी यादव शारदा यादव आदि भारी संख्या में यादव समाज के पुरुष महिलाएं शामिल थे।