
Ambikapur News: अम्बिकापुर। सरगुजा जिला नेटबाल संघ के ओम प्रकाश और चंचल निषाद का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम के लिए। छत्तीसगढ़ प्रदेश फर्स्ट फाइप बालक टीम मे ओम प्रकाश और बालिका टीम में चंचल निषाद। छत्तीसगढ़ प्रदेश बालक/बालिका टीम 3री राष्ट्रीय फर्स्ट फाइप जुनियर नेटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भिवानी हरियाणा में भाग लेगी। सरगुजा जिला से ओम प्रकाश पिता धनीराम यादव किसान का बेटा मैनपाट का रहने वाला। स्थानीय नेहरू विद्या मंदिर स्कूल नमनाकला, अम्बिकापुर का छात्र है और चंचल निषाद पिता महेन्द्र कुमार निषाद, स्वामी विवेकानंद स्कूल अम्बिकापूर की छात्रा है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में नेटबाल खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है, सरगुजा जिला में नेटबाल खेल से राष्ट्रीय स्तर पर सरगुजा पहचान बन रहा है। कोच ने बताया कि ओम प्रकाश राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर अपने गांव व शहर का नाम रोशन कर चुका है। सरगुजा जिला से इन दोनों खिलाड़ीयों के चयन पर संस्था के प्राचार्य, संघ के सचिव रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह, के. पी सिंह, प्रियंका पैकरा, खुशबु गुप्ता, प्रिया जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा के साथ जिला नेटबाल संघ परिवार व सरगुजा जिला बास्केटबाल संघ परिवार ने बधाई दी।
इसे भी पढ़ें –