Surguja: नहाने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नहाने गए 45 वर्षीय ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण शारीरिक रूप से काफी कमजोर था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसला और वो तालाब में समा गया। जहाँ दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जिस दौरान ये घटना घटी तालाब में दूसरा कोई अन्य मौजूद नही था। इस मामले में मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।    

घटना ग्राम पंचायत लीचिरमा खालपारा की है। जहां 45 वर्षीय बुन्देश्वर सारथी आ दलीराम सुबह नौ बजे तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान ग्रामीण का पैर फिसला और वो तालाब में डूब गया। शारीरिक रूप से काफी कमजोर होने के कारण वो अपना बचाव नही कर सका। जिसकी वजह से उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिस दौरान यह घटना घटी वहाँ कोई अन्य मौजूद नही था। नही तो शायद उसकी जान बच जाती। मृतक विवाहित था और उसके तीन बच्चे है। इस मामले में मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।