DA Hike : कर्मचारियों के DA में जल्द होगा इजाफा, बढ़ेंगे 4 प्रतिशत, मिलेगा एरियर, कर्मियों को हर महीने 4000 से 9000 रुपये का नुकसान

DA Hike, 7th Pay Commission, Dearness Allowances Hike

DA Hike, Employees DA Hike, MP DA Hike, DA Arrears : सरकारी कर्मियों को एक बार फिर से बड़ा नुकसान हो रहा है। उनके DA वृद्धि पर बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसे में प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को पिछले 8 महीनों से महंगाई भत्ता (डीए) में 4% वृद्धि का इंतजार है। वर्तमान में कर्मचारियों को 46% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

Random Image

हर महीने 4,000 से 9,000 रुपये का नुकसान

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 50% की दर से डीए दिया जा रहा है। इस 4% के अंतर से राज्य के कर्मचारियों को हर महीने 4,000 से 9,000 रुपये का नुकसान हो रहा है।

कर्मचारियों की नाराजगी

महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए राज्य के कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों को समय पर डीए मिलता है जबकि राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वृद्धि के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मुद्दे पर राज्य में विरोध की लहर है और कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और डीए वृद्धि न होने को लेकर आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर कर्मचारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है और जल्द से जल्द डीए में वृद्धि की मांग की है।

महंगाई भत्ते में वृद्धि की संभावना

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार जल्द ही डीए में वृद्धि की घोषणा करेगी। केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में डीए में वृद्धि करती है, और यह संभावना है कि राज्य सरकार भी इसी तरह की घोषणा करेगी। इसके साथ DA बढ़कर 50 प्रतिशत हो जायेंगे। उन्हें एरियर का भी भुगतान होगा। कर्मचारी संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर डीए में वृद्धि नहीं हुई, तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।