Surguja: मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, दर्जनों मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..मजदूर लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकप वाहन अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में पिकप में सवार दर्जनों मजदूर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए डायल 112 के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहाँ सभी घायलों का उपचार जारी है। इस दुर्घटना में घायल कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।    

Random Image

जानकारी अनुसार ग्राम जजगा जामडीह से खेत मे धान रोपाई के लिए मजदूर लेकर पिकअप UP64/AT/2752 ग्राम मंगारी जा रही थी। पिकप में महिला पुरुष मिलाकर करीब 15 से 20 मजदूर सवार थे। पिकप चालक वाहन को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। जिसकी वजह से पिकप अनियंत्रित हो गई।तेज रफ्तार होने की वजह से चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद पिकप सामने से आ रही मिनी ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद पिकप एक चक्कर लगाते हुए विशुनपुर चौक के पास नेशनल हाईवे 43 के बीच में पलट गई।

बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे में यह हादसा हुआ। वही अनियंत्रित पिकप को बचाने के चक्कर मे मिनी ट्रक भी टकराने के बाद पलट गया। तेज रफ्तार पिकप के पलटते ही उसमे सवार मजदूर सड़क पर फेंका गए। घटना स्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस की डायल 112 की दो वाहन मौके पर पहुँची। सभी घायलों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ मजदूरों का उपचार जारी है।

इस दुर्घटना में अंदरूनी चोट लगने की वजह से कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पिकप को बचाने के चक्कर मे दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक के चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण ने गुस्से में आकर चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस एवं अन्य लोगों के बीच बचाव के बाद चालक अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग निकला। इस घटना के बाद पुलिस ने लापरवाह चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।