Viral video : नाराज पवन सिंह को मनाती दिखी स्मृति सिन्हा, यूट्यूब पर ठुमके ने उड़ाया गर्दा, वायरल वीडियो पर मिले लाखों व्यूज

Bhojpuri Viral songs, Viral Songs Views, Viral Video, Pawan Singh, Dhan Man Bhave La

Bhojpuri Viral songs, Viral Songs Views, Viral Video, Pawan Singh, Dhan Man Bhave La : भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह की एक्टिंग सहित उनके गाने को ख़ासा पसंद किया जाता है। ऐसे में दर्शकों को लगातार पवन सिंह के गाने का इंतजार रहता है। इसी बीच एक बार फिर से पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यूट्यूब पर इसे काफी बार देखा जा चुका है। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के गीत का छोटू यादव और संगीतकार रजनीश मिश्रा है।

Random Image

गाने का नाम ‘धन मन भावे ला’ है

भोजपुरी सिनेमा में दिलों को छूने वाले रोमांटिक गाने का दौर शुरू हो चुका है। जिसमें सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने अपनी कमाल की केमिस्ट्री कमाल कर रही है। इस गाने का नाम ‘धन मन भावे ला’ है और इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर प्रस्तुत किया गया है। पवन सिंह के फैंस और भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों ने इस गाने को खूब पसंद किया है। इस गाने में उन्हें लंदन के बेहद रोमांटिक लोकेशन पर देखा गया है।

गाने के वीडियो में पवन सिंह ने टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और जैकेट पहने हुए हैं, जबकि स्मृति सिन्हा ने अपनी कातिल अदाओं से लोगों को मोहित करते हुए उतार-चढ़ाव भरे डांस मूव्स दिखाए हैं। पवन सिंह ने अपने हैंडसम लुक में इस गाने में अपने फैंस को वाहवाही दिलाई है, जबकि स्मृति सिन्हा ने अपने स्टाइलिश अंदाज में अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना दिया है।

ये गाना बहुत ही खास अंदाज में शूट किया गया– पवन सिंह

इस गाने के बारे में बात करते हुए पवन सिंह ने कहा, “ये गाना बहुत ही खास अंदाज में शूट किया गया है और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।” इस गाने का मुख्य गायक पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह हैं, जिन्होंने इसे बहुत ही धूमधाम से गाया है।

गीतकार छोटू यादव और संगीतकार रजनीश मिश्रा

‘धन मन भावे ला’ गाने के गीतकार छोटू यादव और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। यह गाना फिल्म ‘बेवफा सनम’ का हिस्सा है, जिसके निर्माता ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। इस फिल्म को जिओ स्टूडियो और यशी फिल्म्स बैनर तले बनाया गया है।

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक प्रमुख चेहरे हैं और उनकी हर फिल्म और हर गाना उनके प्रशंसकों के बीच में बहुत पसंद की जाती है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने गायकी के साथ साथ एक्टिंग और निर्माण का भी कार्य किया है। उनके और प्रियंका सिंह के डुएट गाने यूट्यूब पर काफी वायरल होते हैं और उनके फैंस के बीच में बहुत पसंद किए जाते हैं।