CG Breaking: अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, बजट सत्र के कारण लिया फैसला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Janjgir-Champa News: जिले में अधिकारी कर्मचारियो की छुट्टी रद्द कर दी गयी हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आदेश जारी करछुट्टियां रद्द की है।जारी आदेश के मुताबिक विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया गया हैं।

Random Image

जांजगीर कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर दूसरे स्थान भी नही जा सकेंगे। अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे।कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किये जाएंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने मोबाइल नंबर पर उपलब्ध रहना सुनिश्चित करेंगे।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 14 बैठके होंगी। अन्य कामकाज के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम बजट 1 मार्च को पेश करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई दिनों से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। चुनावी बजट के लिए मंत्री स्तर पर 27 जनवरी से चर्चा चल रही है। इसमें सीएम बघेल अलग-अलग मंत्रियों से अपने-अपने विभागों के बजट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस साल राज्य में चुनाव है और इसलिए यह इस सरकार का आखिरी और बहुत महत्वपूर्ण बजट है क्योंकि यह चुनावी साल है।