
जांजगीर चांपा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जांजगीर चांपा जिले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया पर नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान पर अकलतरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि 19 अगस्त शुक्रवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नाबालिग छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा है कि 3 दिन पहले अंकित सिंह सिसोदिया ने उसे रास्ते में रोका और छेड़छाड़ की। घर लौटकर नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। तब परिवारवाले अकलतरा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।




