सहेली के भाई ने दो बच्चों की मां से की ज्यादती, जान से मारने की धमकी देकर बनाया शिकार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 साल की एक महिला के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने बंधक बनाकर ज्यादती की। बदनाम करने की धमकी देकर युवक ने पिछले महीने महिला को इंदौर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। रविवार को महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

निशातपुरा थाना प्रभारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला करोंद इलाके में रहती है। मोहल्ले में ही रहने वाली पिंकी नाम की युवती से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने पर उन्होंने एक दूसरे के घर आना-जाना भी शुरू कर दिया। पिंकी का भाई लोकेश रघुवंशी इंदौर में रहता है और पीओपी का काम करता है। महीने में दो-तीन बार वह भोपाल आता रहता है। पिछले साल जब वह आया तो उसकी पहचान महिला से हो गई। लोकेश की बहन पिंकी का महिला के घर आना-जाना था, इसलिए लोकेश भी महिला के घर आने-जाने लगा। पिछले साल 7 जून को लोकेश जब महिला के घर पहुंचा तो उस समय महिला घर में अकेली थी।

लोकेश ने इसका फायदा उठाते हुए कमरा बंद करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन महिला ने यह बात पिंकी को बताई, पिंकी बात सुनने के बाद कहा कि भाई ने ठीक ही तो किया है। वह तुमसे प्यार करने लगा है। इसके बाद जब भी लोकेश भोपाल आता था तो महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पिंकी भी अपने भाई को रोकने के बजाए उसकी मदद ही करती थी। 10 जुलाई को पिंकी बहाना बनाते हुए पीडिता को इंदौर ले गई। इस दौरान महिला के बच्चे मायके में थे, जबकि उसका पति काम पर गया था। इंदौर में लोकेश मिल गया उसने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया, महिला जब बेसुध हो गई तो लोकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को सीहोर तक छोड़ने के बाद वापस इंदौर चला गया। साथ उसने महिला को किसी को कुछ भी बताने बदनाम करने की धमकी भी दी। महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी।