जिला पंचायत चुनाव : कांग्रेस व भाजपा के समर्थित प्रत्याशीयों को पीछे छोड़ते प्रचार प्रसार में आगे निकले संदीप.. पार्टी के समर्थित प्रत्याशीयो से क्षेत्र की जनता निराश..

जांजगीर चांपा। जिला पंचायत क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संदीप यादव फिर से अपने क्षेत्र मे किस्मत अजमा रहे है। जो कांग्रेस व भाजपा पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए प्रचार प्रसार मे आगे निकलते दिख रहे है। संदीप यादव गाड़ा छाप से इस बार चुनाव लड़ रहे है। पहले भी इसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। जहां लाखो के निर्माण कार्य के अलावा आमजनो की जनसमस्या के साथ खड़े हो कर समस्याओ का हल करने मे आगे रहते है।

दूसरी ओर पार्टी के समर्थित प्रत्याशी अपने ही कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों के गुटबाजी के कारण अतंरिक कलह के कारण आमजन तक अपनी बात पहुचाने मे पीछे रह गये हैं. जहाँ क्षेत्र के लोग संदीप के प्रति जो विश्वास जता रहे है। निश्चित ही यह विश्वास परिणाम में बदल सकता हैं। जिला पंचायत क्रमांक 9 के सभी ग्राम पंचायतो मे संदीप यादव के कार्यकर्ता मे भारी जोश व उमंग हैं. जो कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ा रहा हैं।

वही संदीप यादव को सभी समाज वर्ग के लोग अपना समर्थन दे रहे है। क्षेत्र की जनता जान रही की राष्ट्रीय पार्टी के समर्थित प्रत्याशी सिर्फ चुनाव के समय ही अपने स्वार्थ के लिए क्षेत्र मे जनसंपर्क करते हैं। लेकिन संदीप यादव वर्षो से क्षेत्र की जनता की सेवा तन,मन से किया हैं। क्षेत्र की महिलाएं व सभी समाज के बुजुर्ग संदीप को ही अपना आर्शीवाद दे कर इस बार फिर से चुनाव मैदान में खड़ा किया है।

लगातार युवाओ के साथ हजारो की संख्या में संदीप अपने क्षेत्र में लोगो से घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क कर रहे है। वही गांव के बुजुर्ग हो या महिलाएं अपने बीच संदीप यादव को पा कर मन से अपना समर्थन के साथ सहयोग दे रहे है।