कांग्रेस मे प्रत्याशी चयन को लेकर 12 अक्टूबर को होगी बैठक

अम्बिकापुर

Random Image

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस मे भी चहलकमदी शुरु हो गई है। चुनाव के पहले चुनाव की तैयारियो और प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की ने 12 अक्टूबर को बैठक का आयोजन किया है। ये बैठक सरगुजा जिले की तीन स्थानो पर होगा । जिसमे दो लखनपुर और सीतापुर दो नगर पंचायत शामिल है और तीसरा अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के लिए अम्बिकापुर मे बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमे विस नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तथा सरगुजा प्रभारी राजेश तिवारी भी शामिल होगे।

कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा के मुताबिक सरगुजा प्रभारी व प्रदेष कांग्रेस महासचिव 12 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे दुर्ग अम्बिकापुर ट्रेन से अम्बिकापुर पहुंच कर 11.30 बजे लखनपुर नगर पंचायत, सायं 04.00 बजे सीतापुर तथा सायं 06.30 बजे अम्बिकापुर में निकाय चुनाव की तैयारी, निकाय चुनाव हेतु प्रत्याषी चयन की प्रक्रिया, बूथ स्तर के कमेटीयों की जानकारी, सदस्यता सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रदेष कांग्रेस उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, प्रदेष सचिव शफी अहमद, श्रीमती निति सिंह, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल समस्त बैठकों में उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने समस्त बैठकों में नगरीय निकाय क्षेत्रों के समस्त पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।