ड्रग केस: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को सिटी क्राइम ब्रांच ने भेजा नोटिस..

मनोरंजन डेस्क। ड्रग केस में अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। कुछ लोगो को तो गिरफ्तार भी किया जा चुका है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा पर भी एक एक्टर ने कथित रूप से ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगाया है।

सिटी क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु में प्रियंका अल्वा को नोटिस भेजा है।

विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस द्वारा यह छापा विवेक के साले आदित्य के मामले में की गई थी।

पुलिस ने विवेक के घर पर 2.5 घंटों तक छानबीन की थी। विवेक के घर पुलिस दोपहर 1 बजे पहुंची थी।

ऑफिसर ने छापेमारी को लेकर कहा कि आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली कि आदित्य उनके घर में छुपा है। तो हम चेक करना चाहते थे। इसी के लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया और हमारी क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई में उनके घर गई।