IPL 2024: 17 साल के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा! आईपीएल में बन गया महारिकॉर्ड, छक्कों की हुई बरसात

Indian Premier League 2024: आईपीएल का मौजूदा सीजन बल्लेबाजों के नाम रहा है। इस सीजन कई हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी इसी साल बना है। वहीं, अब छक्के जड़ने का महारिकॉर्ड भी टूट गया है। आईपीएल 2024 में अभी तक इतने छक्के लग चुके हैं, जितने अभी तक किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिले थे। चौंकाने वाली बात ये है कि इस सीजन में अभी भी 6 लीग मैच बाकी है और फिर प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। ऐसे में ये आंकड़ा अभी और बढ़ने वाला है।

IPL 2024 में बना छक्कों का नया महारिकॉर्ड

सीजन के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 20 छक्के जड़े। इसी के साथ आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 1125 छक्के लग चुके हैं, जो एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल 2023 में 1124 लग थे। लेकिन इस बार लीग स्टेज में ही ये आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, आईपीएल के 17 सीजन में ये सिर्फ तीसरा ही मौका है जब 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

1125 छक्के – 2024
1124 छक्के – 2023
1062 छक्के – 2022
872 छक्के – 2018
784 छक्के – 2019

छक्के जड़ने में इस बल्लेबाजों का बोलबाला

आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के अभिषेक शर्मा ने लगाए हैं। वह 12 मैचों में 35 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का ना है। विराट कोहली इस बार 33 छक्के लगा चुके हैं। सुनील नारायण 32 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और रियान पराग के बल्लों से अभी तक 31-31 छक्के देखने को मिले हैं। दूसरी और शिवम दुबे, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और निकोलस पूरन ने 28-28 छक्के लगाए हैं।

1 दिन में ₹352 अरब बढ़ गई गौतम अडानी की दौलत, मुकेश अंबानी को ₹132 अरब का फायदा, जानिए कितनी है नेटवर्थ

24GB रैम वाला स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट, 22 हजार रूपये हुआ सस्ता, यहां मिल रहा है खरीदने का शानदार मौका

Instructions to Police: वर्दी में रील व वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर होगा एक्शन, DGP ने जारी किए निर्देश