धोनी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार.. रांची पुलिस को सौंपा जाएगा..

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर एक शख्स ने भद्दे कमेंट्स किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा गुजरात के कच्छ में कमेंट्स करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कच्छ पुलिस ने बताया कि यह शख्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार से काफी बौखलाया हुआ था। जिसके बाद उसने महेंद्र सिंह धोनी की पांच वर्षीय बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है। जल्द ही रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा।

गिरफ्तार शख्स नाबालिग है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है।