IPL 2023 Auction: 991 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए दिया अपना नाम, इस तारीख़ को लगेगी बोली…

IPL auction 2023: दुनिया की सबसे पॉपुलर लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग हैं। जिसकी अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई है। इस सीजन के लिए 23 दिसंबर 2022 को कोच्ची में ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शन में भारत समेत 14 देशों के कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगते हुए नजर आएगी। इस बार ऑक्शन में ज्यादा खिलाड़ी नहीं बिक पाएंगे। 87 खिलाड़ियों के लिए ही जगह खाली है।

इस सीजन आईपीएल 2023 के ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आईपीएल ने ऑक्शन से ठीक पहले गुरुवार को एक मीडिया एडवाइजरी जारी की है। इसमें ऑक्शन में शामिल हो रहे खिलाड़ियों का जिक्र किया गया है। आईपीएल ने बताया कि भारत के 714 खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। जबकि विदेश के 277 खिलाड़ी होंगे। इसमें 185 कैप्ड खिलाड़ी हैं। जबकि 786 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वहीं 20 खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा हैं। अगर भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें 19 खिलाड़ी शामिल होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके 91 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे।

इस ऑक्शन में 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इन सभी खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक 57 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी, जबकि वेस्टइंडीज 33, इंग्लैंड 31, न्यूजीलैंड 27, श्रीलंका 23, अफगानिस्तान 14, आयरलैंड 8, नीदरलैंड 7, बांग्लादेश 6, यूएई 6, जिम्बाब्वे 6, नामीबिया 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल होंगे।