रायगढ़. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा सिद्धेश्वर महादेव की पावन धरा बरगढ़ धाम, खरसिया (जिला रायगढ़) में आयोजित “हिन्दू महासंगम” में 272 धर्मांतरित भाइयों-बहनों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पुनः सनातन धर्म में घर वापसी की.
धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रांत, कल्चुरी कलार महासंघ, सेवा न्याय उत्थान एवं दिलीप सिंह जूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं चरण पखारकर सभी को सनातन परंपरा में पुनः सम्मिलित कराया.


इसे भी पढ़ें –
Balrampur News: SDM समेत 4 गिरफ्तार, अवैध बॉक्साइट उत्खनन कार्रवाई के दौरान मारपीट, जानिए पूरा मामला
अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा, “कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान निरंतर जारी रहेगा. यह केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और आस्था से पुनः जुड़ने का संकल्प है.”


इसे भी पढ़ें –
कार्यक्रम में प्रेमा साईं महाराज (मातंगीधाम) का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ. साथ ही, विजय शंकर पटनायक (आरएसएस), राजकुमार चंद्रा (धर्मजागरण), भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, हथकरघा बोर्ड), प्रहलाद रजक (अध्यक्ष, रजाकार बोर्ड), स्वाती गोयल शर्मा (समाज सेविका), अंजू गवेल (धर्म जागरण), विजय जायसवाल समेत अनेक गणमान्य जन, धर्म प्रेमी, मातृ शक्ति और युवा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.


संत प्रेमा साईं महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा, “महाशिवरात्रि पर महादेव का अटूट विश्वास हमें सनातन के शाश्वत सिद्धांतों को साहसपूर्वक अपनाने और उनके माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करे.”
