आज से खुलेगा माँ वैष्णो देवी का मंदिर… भक्त कर सकेंगे दर्शन.. लेकिन इससे पहले करना होगा ये काम

जम्मू-कश्मीर। आज से मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। कोरोना संकट में वैष्णो देवी का बन्द हुआ दरबार आज से खोल दिया गया हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही भक्तों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। पहले सप्ताह 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन को जा सकते है। जिसमें 100 विदेशी यात्री और 1900 भारतीय यात्री हो सकते हैं।

यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं। भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। सभी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी। लोगों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने कहा कि 10 साल से कम उम्र के बच्चों, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।