
अम्बिकापुर। सर्व ब्राह्मण समाज, उदयपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल 2035, बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ब्राह्मण परिवारों से सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था सर्व ब्राह्मण समाज, उदयपुर के सम्माननीय सदस्यों की जिम्मेदारी में होगी।
बैठक में स्थानीय नागरिकों और समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया, ताकि आयोजन में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो। इसके अतिरिक्त, समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी गहन चर्चा हुई और इन पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।
बैठक का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सी.एल. दुबे के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रामाशंकर मिश्रा, उमाकांत पाठक, श्याम कुमार तिवारी, हृदयानंद पाण्डेय, कौशलनाथ तिवारी, ऋषि पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय, प्रकाश दुबे, संतोष कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र मिश्रा, अर्जुन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।