Navratri 2023: पूरे 9 दिनों की होगी नवरात्रि, 110 वर्षों बाद महासंयोग; जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

अध्यात्म डेस्क. चैत्र नवरात्रि आने वाला है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि में पूरे विधि विधान से की पूजा से मां जरूर आशीर्वाद देती और नवरात्रि में किए जाने वाले उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2023 मार्च 22 से शुरू होगा और 30 मार्च को समाप्त होगा। उत्तर भारत में लोग इन नौ दिनों के दौरान उपवास करते हैं और नौवें दिन लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और अनुष्ठान समाप्त करते हैं।

मां दुर्गा (Maa Durga) की पूजा के लिए करें ये उपाय

मां दुर्गा का हमें हर पल सुमिरन करते ही रहना चाहिए पर नवरात्रि को देवी माँ के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा हेतु अतिशुभ मंगलकारी महत्वपूर्ण समय निश्चित ही माना गया है। मां दुर्गा (Durga Pooja) की पूजा के विलक्षण समय काल को कोई भी खोना नहीं चाहेगा, पर विधि विधान की समुचित जानकारी का अभाव नहीं होने से कई बार मां को प्रसन्न करने की कोशिशें नाकामयाब रहती हैं। सारी कमियों को दूर रखते हुए आप पर मां दुर्गा से शीघ्र प्रसन्नता और मनोकामना जल्द पूरी करने के किए नवरात्रि में होने वाले व्रत के सीधे, सटीक और आसान उपाय बताते हैं।

– ब्रह्म मुहूर्त में उठने की महत्ता का ज्ञान को सभी को होता है, नवरात्रि के नौ दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में मां का ही स्मरण करते हुए नहाएं और हमेशा पवित्र वस्त्र धारण करें।

– नवरात्रि (Navratri 2023) के व्रत के दिन गहरे रंग के वस्त्र ना धारण करें, यानि गहरे नीले या काले वस्त्र ना पहने।

– नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक दिन मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और शास्त्रों में प्रत्येक स्वरूप के लिए एक खास रंग निर्धारित किया गया है।

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि – मां दुर्गा का 9 स्वरूप (Chaitra Navratri 2023 Tithi)

– चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) – प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना

– चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) – द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

– चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) – तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा

– चैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) – चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा

– चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) – पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा

– चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) – षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा

– चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) – सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा

– चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) – अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी

– चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) – नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, राम नवमी (Ram Navami 2023 Date)

चैत्र नवरात्रि दसवां दिन – 10वें दिन नवरात्रि व्रत का पारण किया जाएगा।

चैत्र नवरात्रि 2023: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri Tithi, Ghatasthapana Muhurat)

चैत्र घटस्थापना बुधवार, मार्च 22, 2023 को, घटस्थापना मुहूर्त – 06:23 सुबह से 07:32 सुबह तक, अवधि – 01 घंटा 09 मिनट, घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि को आता है, घटस्थापना मुहूर्त द्वि-स्वभाव मीणा लग्न के दौरान आता है, प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 21 मार्च 2023 को रात्रि 10:52 बजे, प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 मार्च 2023 को रात्रि 08:20 बजे, मीणा लग्न प्रारम्भ – 22 मार्च 2023 को 06:23 पूर्वाह्न, मीणा लग्न समाप्त – 22 मार्च 2023 को 07:32 सुबह।