Makar Sankranti: 14 जनवरी या 15 जनवरी दोनों दिन पड़ रही मकर संक्रांति, जानिए मुहूर्त का असल समय


अध्यात्म डेस्क. मकर संक्रांति 14 जनवरी या फिर 15 जनवरी दोनों में से किस दिन पड़ रही है, इस बात को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपका कंफ्यूजन दूर हो जाएगा। रायपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के पंडित मनोज शुक्ला बताते हैं कि संक्रांति 14 जनवरी की रात 8:45 बजे से शुरू हो जाएगा और 15 जनवरी को दिन भर रहेगा।

IMG 20230113 WA0048



14 जनवरी 2023 को रात्रि 8:43 पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा, जो 15 जनवरी पुण्य काल रविवार को दिन भर रहेगा। पंडित शुक्ला बताते हैं कि संक्रांति पर्व स्नान व दान का ही पर्व है। जिसका फल सामान्य दिनों से हजार गुना अधिक मिलता है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्य की शुरुआत हो जाती है। संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है और इसी के स्वरूप दाल चावल खिचड़ी बनाने की सभी सामान का दान भी दिया जाता है।