मध्यप्रदेश को मार्च तक के लिए केरोसीन का आवंटन

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 3, 2014, 19:29 IST

मध्यप्रदेश को जनवरी से मार्च तक के लिए एक लाख 56 हजार 408 किलोलीटर केरोसीन का आवंटन किया गया है। राज्य शासन ने केरोसीन के उठाव के लिए समस्त जिला कलेक्टर को निर्देश भी दिये हैं। माह जनवरी के केरोसीन का उठाव 20 जनवरी तक, फरवरी का उठाव 21 जनवरी से 10 फरवरी तक करवाने को कहा गया है।

Random Image