तारक मेहता के उल्टा चश्मा: क्या दया बेन की जगह लेंगी दिव्यांका त्रिपाठी! 5 साल से इस किरदार में कोई नही

फ़टाफ़ट डेस्क... तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन के रोल में दिशा वकानी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं उनके दोबारा शो में एंट्री करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, इस फेमस रोल के लिए पहले ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को चुना गया था। लेकिन, उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट करने का फैसा लिया था। हालांकि, यह पहली बार नहीं हैं कि, ये हैं मोहब्बतें की इशिता भल्ला फेम दिव्यांका ने कोई किरदार ठुकराया हो।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को कथित तौर पर दया जेठालाल गढ़ा की भूमिका निभाने का ऑफर मिला था।लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। हालांकि, यह सच हैं या नहीं यह तो बाद कि बात है। लेकिन एक्ट्रेस का हिस्सा ना होना फैंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं है।

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta ka Ooltah Chasmah) अलग-अलग वजहों से चर्चा में है। शो के कई पुराने चेहरों ने अलविदा कह दिया और उनक बदले नए चेहरे आए हैं। वही शो छोड़ चुके कलाकार ने मेकर्स पर तरह-तरह के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों के बीच मेकर्स अबतक अंजली मेहता, तारक मेहता और टप्पू के किरदार को रिप्लेस कर चुके हैं। वहीं, फैंस अभी तक दया बेन का इंतजार कर रहे हैं। सबसे पहले शो छोड़कर जाने वाली दिशा वकानी (Disha Vakani) इस किरदार को निभा रही थीं। दिशा के जाने के बाद मेकर्स को उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला है।

बता दें कि, दिशा वकानी ने साल 2017 के बाद से शो से ब्रेक ले रखा है। पहले तो कहा गया था कि, वह मेटरनिटी लीव के बाद वापसी करेंगी लेकिन कई सालों के बाद आज भी दिशा वकानी (Disha Vakani) की सीरियल में वापसी नहीं हो पाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा वकानी गले के कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि दिशा वकानी को कैंसर है ऐसी अफवाहें पहले भी उड़ चुकी हैं। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।