अनिल कपूर की सुपुत्री सोनम दिखेंगी छोटे पर्दे पर…

 

Random Image

            मुंबई … बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की सुपुत्री सोनम कपूर भी अब टेलीविजन पर काम करती नजर आ सकती हैं। अनिल कपूर ने अभी हाल ही में कलर्स पर प्रसारित अपने निर्मित थ्रिलर सीरियल ’24’ के जरिये टेलीविजन का रुख किया है और अब उनकी बेटी सोनम कपूर भी टीवी पर काम करती नजर आ सकती हैं। बताया जाता है कि सोनम कपूर बच्चों पर आधारित एक रियालिटी शो को होस्ट करती नजर आ सकती हैं। सोनम कपूर अपने फैशन और स्टाइल के कारण बच्चों और युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। संभवत: इसी को देखते हुए रियालिटी शो के निर्माताओं ने सोनम कपूर को अप्रोच किया है।