World Richest Men: मुकेश अंबानी के पास अमेरिका से दोगुना पैसा, जानिए उनकी कुल संपत्ति

नई दिल्ली. किसने सोचा था कि सुपरपावर अमेरिका के पास मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) से भी कम कैश रह जाएगा। नकदी संकट से जूझ रहे अमेरिका (US cash crunch) की इस समय बुरी हालत हैं। अगर 5 जून तक कर्ज की सीमा (US Debt Ceiling) नहीं बढ़ाई गई, तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी में कैश का लेवल खतरनाक तरीके से गिर रहा हैं। कर्ज की सीमा बढ़ाने में लग रहे समय के चलते ऐसा हो रहा हैं। 25 मई के आंकड़े के अनुसार अमेरिकी ट्रेजरी के पास केवल 38.8 अरब डॉलर ही नकदी के रूप में बचे थे। इस महीने की शुरुआत में यह 200 अरब डॉलर था और अब यह 30 अरब डॉलर के न्यूनतम स्तर के करीब हैं।

Random Image

अंबानी के पास हैं दोगुना पैसा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 86.1 अरब डॉलर हैं। यह संपत्ति अमेरिका के नकद भंडार 38.8 अरब डॉलर के दोगुने से भी ज्यादा हैं। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडानी 18वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 62.9 अरब डॉलर हैं। यह भी अमेरिका के नकद भंडार से काफी अधिक हैं।

बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास 5 गुना ज्यादा रकम

दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 193 अरब डॉलर हैं। यह अमेरिका के नकद भंडार से करीब 5 गुना अधिक हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अरनॉल्ट के बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस, बिल गेट्स आदि कई अरबपति हैं। इन सभी अरबपतियों के पास अमेरिका के नकद भंडार से ज्यादा दौलत हैं।

Read More – देखिए VIDEO: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दुल्हन मेकअप किट में मिला कंडोम, Box खोलते ही उड़े होश