सबसे खतरनाक हार्ट अटैक.. चुपके से ले सकता हैं इंसान का जान

फ़टाफ़ट डेस्क। आज के दिन हर साल वर्ल्ड हार्ट डे के रूप में मनाया जाता हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। सामान्यतः खून के किसी थक्के के बीच में आने की वजह से खून दिल तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे सीने तेज दर्द होता हैं। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता हैं। कई बार यह खामोशी से लोगों को अपना शिकार बना लेता हैं। इसे साइलेंट हार्ट अटैक भी कह सकते हैं। इस हार्ट अटैक को सबसे खतरनाक माना जाता हैं। क्योंकि इसका पता ही नहीं चल पाता है। जिस कारण से इसका समय पर इलाज भी नहीं करवा पाते हैं।

लोगों को कई बार सीने में दर्द हल्का सा भी होता हैं तो उसे नजरअंदाज कर देते हैं। बहुत से लोगों को लगता हैं कि ये गैस की समस्या के कारण हो रहा है।

विश्व में सबसे अधिक मौत दिल की बीमारी से होता हैं। जिसमें से साइलेंट हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक होती हैं। क्योंकि इस अटैक से लोगों को पता ही नहीं चल पाता हैं।

साइलेंट हार्ट अटैक के कुछ लक्षण

कई बार जबड़े, गर्दन, हाथ, पेट में दर्द होना। सांस लेने में तकलीफ होना। अपने आप में कमजोरी महसूस करना। पसीना होना एवं बेचैनी लगना। सीने में दर्द ना होने के कारण लोग नहीं समझ पाते हैं कि ये दिल की बीमारी है।