गूगल में आया एक मजेदार फीचर.. आप अब गुनगुना कर या सीटी बजाकर पूछ सकते है गाना

गैजेट डेस्क। Google ने अपने सर्च टूल में एक बेहद ही मजेदार फीचर को ऐड किया है। इस फीचर का नाम Hum to Search है। इसकी मदद से आप गुनगुना कर या सीटी बजाकर या फिर गाना गा कर गूगल को उस गाने कर बारे में बता सकता है।

अगर आप जिस गाने को सर्च किया है। उसका रिजल्ट सही निकलने के बाद आप उसे पूरा भी सुन सकते है।

यह फीचर iOS और एंड्रॉयड के गूगल ऐप में अब उपलब्ध कराया जाएगा। इसे गूगल असिस्टेंट के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।

गूगल का कहना है कि ये फीचर अभी आईफोन पर सिर्फ इंग्लिश लैंग्वेज में ही मौजूद है, मगर एंड्रॉयड पर 20 से ज़्यादा भाषाओं में अवेलेबल है। कंपनी के मुताबिक गूगल इसमें और भी भाषाओं को जोड़ने पर काम कर रहा है।